भारतीय किचन में कई तरह की रोटियां बनाई जाती हैं, जिनके बनाने के तरीके अलग-अलग होते हैं। आइए आप भी जानें विभिन्न प्रकार की रोटियों के बारे में-
रोजाना घर पर बनने वाली रोटी को तवा रोटी कहा जाता है। इसे बनाना बेहद सिंपल है। घर के अलावा इसे आप बाहर रेस्टोरेंट या ढाबे पर भी खा सकते हैं।
रुमाली रोटी घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर आप खाना बनाने में माहिर हैं, तो प्रेक्टिस से इसे बना सकते हैं।
मकई से बनने वाली रोटी को मक्की रोटी कहते हैं। ये ज्यादातर हरियाणा व पंजाब में लोग खूब खाते हैं। इसे आप भी घर पर बना सकते हैं।
अक्की रोटी चावल से बनने वाली रोटी है, जो साउथ के प्रांत में खूब मशहूर है। इसे आप आसानी से घर पर बनाकर सब्जी या सॉस के साथ खा सकते हैं।
मिस्सी रोटी को आप गेहूं के आटे में बेसन और कुछ मसाले मिलाकर फटाफट बना सकते हैं। इसे आप रेस्टोरेंट में भी ट्राई कर सकते हैं।
हेल्थ के लिए लाजवाब रागी से आप रोटी भी तैयार कर सकते हैं। ये रोटी कई तरह के पोषक तत्वों से भरी होती है। फिटनेस का ख्याल है, तो आप अपने आहार में इसे शामिल कर सकते हैं।
कुट्टू के आटे की आप रोटी बनाकर खा सकते हैं। ये ज्यादातर व्रत के लिए बनाई जाती है। इसे आप फास्ट के दौरान खा सकते हैं।
इन सब के अलावा तंदूरी रोटी, नान, कुल्चे आदि भी भारतीय रोटी के प्रकार हैं, जिनका स्वाद ज्यादातर आपने बाहर किसी ढाबे या रेस्टोरेंट में लिया होगा, लेकिन आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं।