भारत के खूबसूरत और चर्चित फोर्ट्स के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन देश में मौजूद इन खतरनाक फोर्ट्स के बारे में कितना जानते हैं आप?
भारत में मौजूद सबसे खतरनाक फोर्ट की बात होती है तो कलावंती फोर्ट की बात जरूरी होती है। यह फोर्ट लगभग 2 हजार फीट उंची खाड़ी पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। चोटी पर पहुंचना बहुत खतरनाक माना जाता है।
राजस्थान के अलवर जिले में मौजूद भानगढ़ किला भी बेहद खतरनाक और डरावना माना जाता है। कहा जाता है कि इस फोर्ट पर एक साधु का श्राप है। इसलिए यहां बहुत कम लोग घूमने जाते हैं।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में मौजूद शनिवार वाडा फोर्ट एक खतरनाक फोर्ट के साथ-साथ एक डरावना फोर्ट भी माना जाता है। फोर्ट के बारे में मिथक है कि रात के समय अजीबो-गरीब आवाज आती है।
जयपुर के अरावली पर्वतमाला के ऊपर स्थित नाहरगढ़ किला भी खतरनाक फोर्ट माना जाता है। कहा जाता है आधी रात को इस फोर्ट से चिल्लाने और रोने की आवाज आती रहती है।
दक्षिण भारत के हैदराबाद में शहर में मौजूद गोलकोंडा किला भी किसी खतरनाक फोर्ट से कम नहीं है। कहा जाता है कि इस फोर्ट में कई भूमिगत सुरंग आज भी दफ़न है।
उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे मौजूद चुनारगढ़ का किला की एक खतरनाक और भुतहा फोर्ट है। कहा जाता है कि इस फोर्ट में आत्मा निवास करती है।
लोहागढ़ दुर्ग भारत के राजस्थान राज्य के भरतपुर जिले में स्थित है। इस फोर्ट को लेकर कहा जाता है कि रात के समय बच्चों और औरतों की रोने की आवाज सुनाई देती है।
अगर आपको स्टोरी पसंद आयी तो इसे लाइक और शेयर करें