India के सबसे ठंडे हिल स्टेशन

हिल स्टेशन

भारत के चर्चित और मनमोहक हिल स्टेशन के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप सबसे ठंडे हिल स्टेशन्स के बारे में जानना चाहेंगे

गुलमर्ग

भारत में मौजूद सबसे ठंडे हिल स्टेशन की बात होती है तो जम्मू-कश्मीर में मौजूद गुलमर्ग की बात जरूर होती है। सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान -10 डिग्री से कम चला जाता है।

डलहौजी

हिमाचल प्रदेश का डलहौजी एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान लगभग 4 डिग्री से भी नीचे चला जाता है।

श्रीनगर

पूरे विश्व में जन्नत के नाम से फेमस श्रीनगर हिल स्टेशन भारत में घूमने जाने वाला सबसे प्रमुख हिल स्टेशन है। सर्दियों में यहां का तापमान -6 डिग्री से भी नीचे चला जाता है।

मनाली

हिमाचल प्रदेश का मनाली कपल्स के बीच काफी फेमस हिल स्टेशन माना जाता है। भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान लगभग 10-15 डिग्री के बीच ही रहता है।

औली

औली हिल स्टेशन एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। बर्फबारी के दौरान यहां का तापमान -2 से -8 डिग्री के नीचे भी चला जाता है।

गंगटोक

नॉर्थ ईस्ट का गंगटोक एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां भीषण गर्मी में भी ठंड पड़ती है। यहां तापमान भी काफी कम रहता है।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक हनीमून डेस्टिनेशन माना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां हड्डी को कंपा देने वाली ठंड पड़ती है। गर्मी में घूमने के लिए करोड़ों सैलानी यहां पहुंचते हैं।

लाइक और शेयर जरूर करें

क्या आपको इन जगहों के बारे में पहले से जानकारी थी? स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

more