IND vs NZ विराट कोहली के निशाने पर ये 7 महारिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में भारत का सामना रविवार 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होने वाला है।

विराट कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली पर नजरें रहने वाली हैं, उनके लिए यह मैच बहुत खास होगा, जिसमें वह कई रिकॉर्ड्स बना सकते हैं।

बनाएंगे रिकॉर्ड्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलता है तो वह 7 महारिकॉर्ड बना सकते हैं।

खेलेंगे 300 वां वनडे

विराट कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनका यह 300 वां वनडे मैच होगा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय होंगे।

धवन को छोड़ेंगे पीछे

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन धवन (701) के नाम हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 रन बनाते ही विराट (651) धवन को पीछे छोड़ देंगे

गेल को पछाड़ने का मौका

क्रिस गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैच में खेलकर 791 रन बनाए हैं, इस दिग्गज को पीछे छोड़ने के लिए विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 रन बनाने होंगे।

तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन (1750) के नाम है। उन्होंने 42 वनडे में 1750 रन बनाए हैं। विराट अब 106 रन बनाते ही वो सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल जाएंगे।

गांगुली-द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी में धवन के साथ सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का एक भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में इन तीनों ने 50 + स्कोर 6-6 बार किया है। विराट इनकी बराबरी पर हैं।

संगकारा का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

विराट ने वनडे में 299 मैचों में 14085 रन बनाए हैं। अब वह 150 रन बनाते ही कुमार संगकारा (14234) को पछाड़कर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

पोंटिंग को करेंगे पीछे

विराट कोहली वनडे में अभी तक 158 कैच ले चुके हैं। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 कैच लेते ही वो रिकी पोंटिंग (160 कैच) को पीछे छोड़ देंगे।

और वेब स्टोरी देखें