राजनीति को समझना है तो OTT पर जरूर देखें ये फ़िल्में

नायक

एस.क शंकर निर्देशित यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। अनिल कपूर-अमरीश पुरी स्टारर यह फिल्म पत्रकार से दुर्घटनावश राजनेता बने एक शख्स की कहानी दिखाती है।

लीडर

इस तेलुगु फिल्म में राणा दग्गुबती मुख्य भूमिका में हैं। इसे शेखर कम्मुला ने निर्देशित किया है। फिल्म एक युवा की कहानी है, जो राज्य का मुख्यमंत्री बनता है। इसे जी5 पर देख सकते हैं।

राजनीति (2010)

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध यह फिल्म आधुनिक महाभारत है। प्रकाश झा निर्देशित इस फिल्म में नाना पाटेकर, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।<

गुलाल (2009)

अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म कॉलेज राजनीति को सटीक तरीके से बताती है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म में राज सिंह चौधरी, के के मेनन और पियूष मिश्रा जैसे कलाकार हैं

/

सरकार (2005)

प्राइम वीडियो पर राम गोपाल वर्मा निर्देशित यह फिल्म मौजूद है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म दिवंगत पॉलिटिशियन बाल ठाकरे पर बेस्ड बताई जाती है।

युवा (2004)

मणिरत्नम निर्देशित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन स्टारर यह फिल्म तीन युवाओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की कहानी दिखाती है।

सत्याग्रह (2013

जी 5 पर मौजूद इस फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा हैं। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन,करीना कपूर और अर्जुन रामपाल स्टारर यह फिल्म अन्ना हजारे के एंटी करप्शन मूवमेंट से प्रेरित है।

ठाकरे

शिव सेना की स्थापना करने वाले बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' में दिखाया गया है कि बालासाहेब ने एक कार्टूनिस्ट से एक शक्तिशाली राजनेता बनने का सफर कैसे तय किया है, ये कहानी दर्शाई गई है।

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

संजय बारू की 2014 में आई किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर आधारित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अहम किरदार अनुपम खेर ने निभाया था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5 पर देख सकते है

Read more