
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बार स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है, फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
पिछले सीजन केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था।
धोनी के बाद से चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।आगामी सीजन के लिए चेन्नई ने ऋतुराज को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
पिछले सीजन की उपविजेता रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी इस बार भी पैट कमिंस के हाथों में ही है। कमिंस को सनराइजर्स ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
प्रतिभाशाली बल्लेबाज संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
दिल्ली कैपिटल्स ने सबको चौंकाते हुए आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
शुभमन गिल 2024 से ही गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
हार्दिक पांड्या 2024 से मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।हार्दिक को इस बार फ्रेंचाइजी ने 16.35 करोड़ में रिटेन किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 18 वें सीजन के लिए युवा स्टार रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपी है। रजत को आरसीबी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
केकेआर के अजिंक्य रहाणे इस सीजन में सबसे कम कीमत वाले कप्तान हैं। उन्हें कोलकाता ने मेगा ऑक्शन के दौरान सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये में ही खरीदा था।