हिंदू धर्म में कई प्रकार के जानवरों को महत्वपूर्ण बताया गया है। इन जानवरों से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों के विषय में बहुत सी बातें आपने सुनी होंगी। आज हम आपको बताएंगे की क्या बिल्ली का घर में आना शुभ होता है-
अगर आपके घर में बिल्कुल सेफद बिल्ली अचानक आ जाए, तो इसे शुभ प्रतीक माना जा सकता है। कहा जाता है कि सफेद बिल्ली अपने साथ शुभ समाचार लाती है।
मान्यता है कि अगर आचनक से आपके घर में काली बिल्ली आकर रोने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसे अशुभ समाचार का संकेत भी कहा जाता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके घर में अचानक गोल्डन कलर की बिल्ली घुस जाए तो इस बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है की यह बिल्ली सौभाग्य लेकर आती है।
मान्यता है कि गोल्डन रंग की बिल्ली का घर में आना धन आने का दूसरा रास्ता खोलने के संकेत देती है। साथ ही आपके लंबित काम भी पूरे हो सकते हैं।
माना जाता है कि अगर बिल्ली आपके घर में अपने बच्चों को जन्म देती है तो यह घर के मुखिया के लिए बहुत शुभ होता है। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
कहा जाता है कि घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म होने से वहां से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और घर में प्रवेश नहीं कर पाती
माना जाता है कि अगर बिल्ली आपके घर में मल त्याद कर दे, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। बिल्ली का ऐसा करने से कोई अनहोनी होने की संभावना बढ़ सकती है।
बिल्ली का घर में आना या दिखना शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत देता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें।