आजकल AI नई-नई तस्वीरें शेयर कर रहा है। हाल ही में AI ने हिंडन नदी की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें बाढ़ का मंजर दिखाया गया है। आइए, आपको भी भारत की इस नदी से जुड़े इतिहास और कुछ रोचक तस्वीरें दिखाते हैं -
हिंडन नदी उत्तरी भारत में यमुना नदी की सहायक नदी कहलाती है। इसका पुराना नाम हरनदी या हरनंदी है। इसे बरसाती नदी भी कहा जाता है।
आपको बता दें कि यमुना नदी की इस सहायक नदी की लंबाई 400 किलोमीटर और इसका बेसिन क्षेत्र 7083 वर्ग किलोमीटर है।
हिंडन नदी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, और गौतमबुद्धनगर जिलों में बहती है। इसके किनारे गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा बसे हुए हैं।
वैसे तो हिंडन नदी का पानी काला है, लेकिन कई बार इसका रंग लाल, हरा, पीला या गहरा काला हो जाता है।
इस नदी में साल 1978 में बाढ़ आई थी। अगर इस बार भी बाढ़ आई, तो उसका भयावह नजारा कुछ ऐसा दिखेगा।
इस नदी को महाभारत काल से ही हरनदी के नाम से जाना जाता है। इसका वर्णन हिंदू धर्म ग्रंथों में भी दिया गया है।
यह ऐतिहासिक नदी साल 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के दौरान अंग्रेजी हुकूमत और भारतीय क्रांतिकारियों के बीच हुई जंग की भी गवाह है।
आप भी हिंडन नदी के इतिहास के बारे में जानें और AI द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को देखें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें