ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये 29 मई को मनाई जाएगी। इस दिन गंगाजल के कुछ उपाय करने और दान देने से परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से उन उपायों और जान के बारे में जानते हैं -
माना जाता है कि इस दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाते समय ऊं नम: शिवाय का उच्चारण करने से मोक्ष मिल सकता है।
अगर आप कर्ज से छुटकारा चाहते हैं, तो इस दिन पीतल के लोटे में गंगाजल भरकर इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे जल्द कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
अगर आप एक लोटे में पानी लेकर उसमें गंगाजल की कुछ बूंदे डालकर पीपल के पेड़ पर अर्पित कर दें, तो इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होंगे।
घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने पर रोजाना घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इससे बीमारियां आसपास नहीं भटकती।
गंगा में चमत्कारिक गुण होते हैं। इसलिए गंगाजल को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है।
शादी में देरी या टूटने की कगार पर पहुंचने पर रोज नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाने से विवाह के योग बनने लगते हैं। ऐसा लगातार 21 दिनों तक करें।
इस दिन आप जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन सामग्री, घी, नमक वगैराह का दान कर सकते हैं। ये शुभ माना जाता है।
आप गंगा दशहरा के अवसर पर गंगाजल के इन उपायों से जीवन में शांति पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।