पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया पति पर दहेज का आरोप, पहले की लव मैरिज

UP के पूर्व विधायक की बेटी

यूपी के पूर्व विधायक की बेटी ने पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर एक दलित युवक से लव मैरिज कर ली। अब ससुराल वालों पर ही दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

ड्राइवर से की लव मैरिज

यूपी में भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने 2019 में घर से भागकर ड्राइवर युवक अजितेश से लव मैरिज की थी।

बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक

साक्षी मिश्रा ने जब लव मैरिज की थी, तब उनके पिता बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक थे। इसके बावजूद साक्षी ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ ये कदम उठाया था।

जान का खतरे का आरोप

साक्षी ने लव मैरिज के बाद अपने पिता पप्पू भरतौल, भाई विक्की भरतौल और पिता के खास राजीव राणा से जान को खतरा बताया था। विधायक ने इस आरोप को गलत बताया था।

सुर्खियों में बेटी, पिता की किरकिरी

साक्षी मिश्रा ने उस समय एक वीडियो शेयर कर अपने पिता से जान का खतरा बताया था। जिससे वह सुर्खियों में आ गई थी। हालांकि इस केस से उनके पिता की बहुत किरकिरी हो गई थी।

पति के साथ पहुंची एएसपी ऑफिस

साक्षी मिश्रा अब अपने पति के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची, उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज में कार और 10 लाख रुपए देने सहित मारपीट करने का आरोप लगाया है।

2022 में नहीं मिला टिकट

साक्षी मिश्रा के इस कदम से पूर्व विधायक का राजनीतिक भविष्य चौपट हो गया।

एलएलबी कर जनसेवा

उन्हें 2022 के चुनाव में टिकट भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एलएलबी कर जनसेवा करने का फैसला लिया।