Draupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

आज है जन्मदिन

भारत गणराज्य की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 20 जून, 1958 को मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ।

द्रौपदी मुर्मू ने की क्लर्क की नौकरी

आदिवासी समुदाय संथाल से संबंध रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने सिंचाई व उर्जा विभाग में जूनियर असिस्टेंट की नौकरी की।

बतौर शिक्षक सेवाएं दीं

उसके बाद रायरंगपुर के श्री अरविंदो इंटिग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं।

द्रौपदी मुर्मू ने किया है बीए

गरीबी से जूझते हुए उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से B.A. तक की पढ़ाई पूरी की।

कम उम्र में पति का निधन

कम उम्र में ही पति श्याम चरण मुर्मू हमेशा के लिए साथ छोड़कर इस दुनिया से चले गए!

दो बेटे खो दिए

उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी हमेशा के लिए खो दिया। अब उनके परिवार में बेटी, नातिन और दामाद है।

ऐसे शुरू हुआ राजनीति का सफर

द्रौपदी मुर्मू साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के चुनाव जीत हासिल कर पार्षद चुनी गईं और नगर पंचायत की उपाध्यक्ष बनीं।

विधायक भी रहीं

वार्ड काउंसलर के बाद द्रौपदी मुर्मू विधायक बनीं।

राज्य सरकार में रहीं मंत्री

वह वाणिज्य और परिवहन विभाग और मत्स्य पालन के अलावा पशु संसाधन विभाग की मंत्री भी रहीं।

more