कई ऐसी चीजें हैं, जिसे बाथरूम में नहीं रखना चाहिए। यह कई बार आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, जानिए क्यों।
अगर आप टैम्पोन बाथरूम में रखती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
कुछ महिलाएं बाथरूम में ही अपनी दवाइयों को स्टोर करती हैं। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। किसी भी तरह के मेडिसिन को स्टोर करने के लिए आपके पास एड बॉक्स होना चाहिए, जिसे आप अपने कमरे या फिर किसी कैबिनेट में रखें।
बाथरूम की सफाई के बावजूद बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है, क्योंकि नमी बहुत अधिक होती है, जिसकी वजह बैक्टीरिया के लिए प्रजनन करना आसान है। खासकर लूफा और टूथब्रश जैसी चीजों में। बैक्टीरिया छेद, नम और अंधेरे वाले स्थानों में आसानी से पनपते हैं।
मेकअप प्रोडक्ट्स को नमी वाली जगहों पर रखने के बजाय रूम टेम्प्रेचर में रखना चाहिए। दरअसल, कई बार महिलाएं जल्दबाजी की वजह से मेकअप बाथरूम में ही रख देती हैं, ताकि तैयार होने में उन्हें आसानी हो।
कुछ लोग बाथरूम यूज करते वक्त गाना सुनना पसंद करते हैं, जिसकी वजह से आइपॉड या फिर रेडियो जैसी चीजों को रख देते हैं, जो कि गलत है। दरअसल, बाथरूम में अधिक नमी की वजह से यह जल्दी खराब हो सकते हैं।
बाथरूम में आपको अलग-अलग तरह के कई टॉवल आसानी टंगे हुए मिल जाएंगे। इस तरह टॉवल सूखने के बजाय वह बैक्टीरिया संपर्क में आते हैं। नमी की वजह से टॉवल हमेशा गीला रहेगा और आप जब उसे इस्तेमाल करेंगी तो आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
अगर आप भी अपने आर्टिफिशियल ज्वेलरी बाथरूम में रखती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।