आपके घर में बाथरूम है या वॉशरूम? अधिकतर लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं, लेकिन ये पर्यायवाची शब्द नहीं हैं। इन दोनों का मतलब भी अलग है और इस्तेमाल भी अलग।
जैसे-जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर बदले वैसे-वैसे ही हमारे शब्दों में भी बदलाव हुआ है। घरों में पहले सिर्फ बाथरूम हुआ करते थे, लेकिन अब बाथरूम, लैवेटरी आदि भी होने लगी हैं।
ये वो जगह होती है जहां नहाने की सुविधा हो। इसमें टॉयलेट सीट हो भी सकती है और नहीं भी। अगर आपको घर में टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करना है तो भी शायद आप यही कहते होंगे कि बाथरूम होकर आते हैं। ये इस्तेमाल गलत है क्योंकि बाथरूम का टॉयलेट सीट से कोई लेना देना नहीं है।
वॉशरूम एक ऐसा कमरा होगा जिसमें सिंक और टॉयलेट सीट दोनों हों। यहां आइना हो भी सकता है और नहीं भी। यहां कपड़े बदलने की जगह भी हो सकती है पर नहाने की जगह नहीं होगी। अधिकतर मॉल्स, सिनेमा घर, ऑफिस आदि में वॉशरूम होते हैं।
ये वो कमरा नहीं जहां रेस्ट की जा सके। ये अमेरिकन इंग्लिश का शब्द है और इसका मतलब भी वॉशरूम ही होता है। अमेरिका में वॉशरूम को ही रेस्ट रूम कहने का चलन है और ये नया नहीं बल्कि बहुत पुराना है।
लैवेटरी शब्द असल में लैटिन भाषा से लिया गया था। लैटिन के लेवेटोरियम का मतलब वॉश बेसिन या वॉशरूम हुआ। ये शब्द 19वीं सदी तक काफी प्रचलन में था और अब धीरे-धीरे इसकी जगह वॉशरूम ने ले ली है। इसे काफी फॉर्मल शब्द माना जाता है।
टॉयलेट शब्द उस जगह के लिए यूज होता है जहां सिर्फ टॉयलेट सीट लगी हो। यहां कुछ और नहीं भी हो, तो भी उसे टॉयलेट ही कहा जाएगा।
जिस कमरे का इस्तेमाल जिस तरह से किया जाए, उस हिसाब से उसका मतलब बदल जाता है। एक बाथरूम वॉशरूम हो सकता है। एक टॉयलेट को लैवेटरी भी कहा जा सकता है।
अगर आपको स्टोरी पसंद आयी तो इसे लाइक और शेयर करें