'द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' की गिनती दुनिया के 7 अजूबे में होती है। ये दीवार मिट्टी और पत्थर से बनी हुई है।
इस दीवार का निर्माण चीन के किसी एक सम्राट ने नहीं बल्कि अलग-अलग सम्राटों ने करवाया।
दीवार की लंबाई 6400 किलोमीटर है। ये इंसान द्वारा बनाई गई दुनिया की सबसे बड़ी सरंचना है।
यही नहीं ये एकमात्र मानव निर्मित संरचना है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
ये दीवार पूरी तरह से जुड़ी हुई नहीं है बल्कि कई जगहों पर खाली है।
दीवार की ऊंचाई भी अलग-अलग है। किसी जगह पर 9 फीट ऊंचाई है तो किसी जगह ये दीवार 35 फीट तक ऊंची है।
'द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। यूनेस्को ने 1987 में इसे सूची में शामिल किया था।
दुनियाभर से पर्यटक चीन की दीवार को देखने आते हैं। सालाना 1 करोड़ पयर्टक हर साल इसे देखने आते हैं
इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनिया के 400 से ज्यादा दिग्गज नेता भी यहां आ चुके हैं।