Ms Dhoni और Sakshi Dhoni की क्यूट लवस्टोरी

धोनी

वैसे तो आप सभी ने धोनी पर बनी फिल्म को देखा ही होगा, लेकिन उस फिल्म के अलावा भी धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं जिससे उनके फैंस अनजान हैं।

घरवालों के जरिये

साक्षी और धोनी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। बता दें कि इन दोनों के पिता रांची की कंपनी में एक साथ काम करते थे।

पढ़ाई-लिखाई

धोनी और साक्षी ने एक ही स्कूल से पढ़ाई भी की है। वहीं कुछ समय बाद साक्षी की फैमिली देहरादून में शिफ्ट

कैसे मिले दोबारा?

यह दोनों दोबारा 2007 में कोलकाता के एक होटल में मिले थे, जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं और धोनी टीम इंडिया की तरफ से वहां कुछ दिन के लिए रहने आए थे।

प्यार की शुरुआत

क्रिकेट पिच पर चौके-छक्के लगाने वाले कप्तान असल में प्यार के मामले में थोड़े पीछे रह गये हैं। धोनी और साक्षी ने दोबारा मिलने के करीब 1 साल बाद साक्षी को डेट करना शुरू किया।

इस तरह हुई शुरुआत

धोनी ने साक्षी का नंबर लेकर जब उन्हें मैसेज किया तो साक्षी को पहले लगा कि शायद कोई उनके साथ धोनी का नाम लेकर मजाक कर रहा है।

शादी की तैयारी

इन दोनों की शादी 4 जुलाई 2010 में हुई थी। बता दें कि इस फंक्शन को बेहद प्राइवेट रखा गया था कि किसी बाहर वाले को इस बारे में भनक तक भी नहीं थी।

साक्षी हैं लेडी लक

धोनी की जिंदगी को पूरी तरह से सक्सेसफुल बनाने में साक्षी के शुभ कदमों का हाथ है। बता दें कि साक्षी के धोनी की लाइफ में आते ही धोनी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पूरी तरह बदल गई।

जिम्मेदारी को निभाया

धोनी अपनी जिंदगी में हर कदम काफी सोच-समझकर लेते हैं। वहीं 6 फरवरी 2015 में जब उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ तो वे ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की तरफ से अपना कर्त्तव्य निभा रहे थे,लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने पिता से लेकर पति तक की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।

शेयर जरूर करें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें।

more