भारत नहीं बल्कि इस देश की राष्ट्रीय पशु है गाय

गाय

हिंदू धर्म के मुताबिक, गाय को सबसे पवित्र पशु माना गया है। धर्म ग्रंथों में भी कामधेनू गाय का उल्लेख मिलता है

हिंदू धर्म में गाय

हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग गाय को अपनी मां मानते हैं। बता दें कि हमारे देश भारत में भी गौमाता की पूजा का विशेष महत्व है।

गाय की पूजा

गाय के पुजनीय होने के बावजूद भी यह भारत की राष्ट्रीय पशु नहीं है। भारत का राष्ट्रीय पशु बंगाल टाइगर है।

गाय का संरक्षण

आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां गाय के संरक्षण के लिए उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है

नेपाल में गाय

दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेपाल की। धर्मनिरपेक्ष देश होने के बावजूद भी नेपाल में गाय को राष्ट्रीय पशु माना गया है।

राष्ट्रीय पशु गाय

नेपाल की तत्कालीन सरकार ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देते हुए कहा था कि हिंदू धर्म के लोगों का गाय के प्रति आस्था को देखते हुए हमने इसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया है

गोहत्या पर पाबंदी

बता दें कि नेपाल में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने के कारण संवैधानिक संरक्षण मिल गया है और गोहत्या पर पाबंदी भी लगा दी गई है।

समाप्त हो गई राजशाही

भारत का पड़ोसी देश नेपाल में पहले राजशाही शासन व्यवस्था थी, उस समय इस देश ने खुद को हिंदू राष्ट्र घोषित किया था। लेकिन अब यह देश संघीय गणराज्य बन चुका है

धर्मनिरपेक्ष दे

संघीय गणराज्य बनने के बाद नेपाल में 20 सितंबर 2015 को नया संविधान घोषित हुआ। इसके बाद से ही इस देश का हिंदू राष्ट्र वाला दर्जा समाप्त हो गया।

more