देश की सबसे बड़ी और पवित्र नदियां

आइये जानते है इनके बारे में 

विशाल नदियां

देश में कई नदियों को पूजा जाता है। ये पवित्र होने के साथ ही खेती में भी काफी अहम भूमिका निभाती हैं।

गंगा नदी

भारत में इस नदी की कुल लम्बाई लगभग 25 सौ से भी अधिक किमी लंबी है। ये हिमालय से निकलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार से होती हुई बंगाल की खाड़ी की में जाकर मिल जाती है।

गोदावरी

इस नदी की लम्बाई लगभग 1464 किमी है। गोदावरी नदी का उद्गम स्थल महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबक पहाड़ियां हैं।

यमुना

इस नदी के किनारे उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य भी है। यमुना नदी की लम्बाई लगभग 1376 किमी है।

नर्मदा

इस नदी को भारत में 'मां रेवा' के नाम से भी जानी जाती है। ये 1312 किमी लंबी है।

कृष्णा

दक्षिण भारत की ये प्रमुख नदी, महाराष्ट्र राज्य में महाबलेश्वर से निकलकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बहती है।

ब्रह्मपुत्र

मानसरोवर से निकलने के बाद यह नदी अरुणाचल प्रदेश, असम से होती हुई बगल की खाड़ी से जाकर मिल जाती है।

सरस्वती

इलाहाबाद में त्रिवेणी संगम 3 नदियों का संगम है, इन नदियों में से एक सरस्वती नदी भी है।

कावेरी

भारत में इसकी कुल लम्बाई 805 किमी है। ब्रह्मगिरि पहाड़ी से निकलती है और कर्नाटक और तमिलनाडु के हृदय स्थल से होकर गुजरती है।