भारत की रानियों के ब्यूटी सीक्रेट

मेकअप

पुराने समय में जब कोई मेकअप प्रोडक्ट नहीं हुआ करता था, तब भी रानियों की खूबसूरती की मिसाल दी जाती थी। उनकी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए रानियां भी कई तरह के ब्यूटी सीक्रेट्स फॉलो करती थीं, जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे। आइए जानें-

स्‍किन के लिए नीम

चेहरे से मुंहासों का सफाया करने के लिए नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर रूई भिगोकर इसे चेहरे पर टोनर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

बालों के लिए नीम

रानियों के चमकदार बाल हुआ करते थे। वे उस समय अपने सिर पर नीम के तेल की मालिश किया करती थीं। इससे बाल लंबे, घने और चमकदार बनते हैं।

केसर से आएगा निखार

चेहरे के रंग को निखारने के लिए रानियां केसर का इस्तेमाल करती थीं। मलाई या दूध में केसर को भिगोकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है।

शहद का इस्तेमाल

शहद में एंटीसेप्टिक और हीलिंग गुण होते हैं, इसके इस्तेमाल से स्किन के दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। शहद को मलाई, चंदन और बेसन के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

तुलसी का इस्तेमाल

चेहरे से मुंहासे हटाने और स्‍किन को हेल्‍दी बनाने के लिए तुलसी के पत्तों का पेस्ट लगाया जाता था। इसे आप भी आजमा सकती हैं।

तांबे के बर्तन में पानी

पुराने समय से ही तांबे के बर्तन में पानी पिया जाता था। इसके इस्तेमाल से हेल्थ तो बेहतर होती ही है। इसके अलावा तांबे के बर्तन में पानी पीने से एजिंग का प्रोसेस भी धीमा हो जाता है।

हल्दी लगाएं

पुराने समय से ही घर में आसानी से मिलने वाली हल्दी के इस्तेमाल से खूबसूरती को निखारा जाता था। इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होते हैं।

लाइक और शेयर करें

आप भी रानियों जैसी खूबसूरती पाने के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

more