Raksha Bandhan 2023 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाता है

राखी पर्व श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। ये तिथि इस साल 30 अगस्त की सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी।

रक्षा बंधन पर भद्रा का साया

तिथि अनुसार रक्षा बंधन का पर्व 30 अगस्त की दोपहर के समय मनाया जाना चाहिए। लेकिन इस दिन भद्रा लग रही है। जिस वजह से 30 तारीख में दिन के समय राखी बांधने का मुहूर्त नहीं रहेगा।

तो फिर कब मनाया जाएगा राखी पर्व

30 अगस्त की रात 9 बजे तक भद्रा रहेगी। ऐसे में इस दिन राखी बांधने का मुहूर्त रात 9 बजकर 1 मिनट से शुरू होगा।

ऐसे में 30 या 31 अगस्त किस दिन मनाएं राखी

इस बार रक्षाबंधन पर्व 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जा सकेगा।

राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त 2023

2023 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस दिन सुबह-सुबह रक्षा बंधन मनानी होगी।

क्या 30 अगस्त की रात को बांध सकते हैं राखी

वैसे तो 30 अगस्त की रात 9 बजकर 1 मिनट के बाद से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। लेकिन अधिकतर लोग रात में राखी बांधना शुभ नहीं मानते ऐसे में 31 अगस्त को राखी बांधना ज्यादा उत्तम रहेगा।

रक्षा बंधन क्यों मनाते हैं

रक्षा बंधन पर्व से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं। जिनमें से एक कथा के अनुसार सबसे पहले इंद्र की पत्नी शचि ने वृत्तसुर से युद्ध में इंद्र की रक्षा के लिए रक्षा सूत्र बांधा था।

more