चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो चुके हैं। इसी वजह से राम नवमी इस बार 30 मार्च को पड़ रही है। ये पर्व भगवान राम को समर्पित होता है। इस दिन उनका जन्म हुआ था। अगर आप भी मां दुर्गा के भक्त हैं तो चलिए, नवमी के दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि जान लें
राम नवमी की तिथि 29 मार्च को रात 9 बजकर 7 मिनट पर आरंभ होगी। वहीं ये तिथि 30 मार्च की रात को 11 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी
इस साल राम नवमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। इसका मध्याह्न मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर दोपहर 01: 40 मिनट तक रहेगा।
नवरात्रि के बाद राम नवमी के दिन पर भक्तों को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए।
राम नवमी के दिन स्नान करने के बाद घर और पूजा कक्ष की सफाई करनीघर की करें सफाई< चाहिए। उसके बाद ही पूजा शुरू करनी चाहिए।
राम नवमी पर राम जी की मूर्ति या फ्रेम को घर में लगाएं। उसके बाद राम जी की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित करना चाहिए।
राम नवमी के दिन राम जी को भोग लगाने के लिए फल, मिष्ठान आदि का प्रसाद तैयार करें। इस दिन सभी देवी देवताओं का ध्यान लगाएं और मनोकामनाएं पूर्ति की कामना करें।
इस दिन आरती की थाल को अक्षत, चंदन और अगरबत्ती से सजाएं। अंत में श्री राम के मंत्र और आरती का जाप करते हुए पूजा समाप्त करें।
अगर आप भी श्री राम के भक्त हैं तो, राम नवमी के दिन का समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि जानें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।