चंद्रमा को लेकर काफी चंर्चाएं चंद्रमा को लेकर पिछले काफी दिन से चर्चाएं चल रही हैं। ऊपर से आज करवाचौथ का त्योहार भी है
बचपन से ही कहते आए हैं चंदा मामा ऐसे में आपने नोटिस किया होगा कि बचपन से ही हम चांद को चंदा मामा कहते आए हैं। बचपन में इससे संबंधित एक कविता भी खूब सुनी होगी - 'चंदा मामा दूर के'।
लेकिन ऐसा क्यों कभी सोचा? चंदा को चाचा या ताऊ भी कहा जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है।
ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब देने में लोगों के दिमाग का दही हो जाएगा।
बता दें, भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां चंद्रमा को मामा का दर्जा दिया गया है। दरअसल, चांद को मामा कहने के पीछे पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं।
समुद्र मंथन से जुड़ा है किस्सा समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी से कई तत्व बाहर निकले थे, उन सभी को उनके छोटे भाई-बहन माना गया। इन तत्वों में चंद्रमा भी शामिल थे।
इसलिए कहते हैं चंदा को मामा हम सभी देवी लक्ष्मी को मां मानते हैं तो इस हिसाब से चंद्रमा को मामा कहा जाता है।
आपको जानकर हौरानी होगी कि चंद्रमा को मामा कहने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है
पृथ्वी का भाई की भांति चक्कर लगाता है चंद्रमा दरअसल, पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा भाई के भांति चक्कर लगाता है और पृथ्वी को मां मानते हैं। इसलिए चंद्रमा को मामा कहा जाता है।