नॉर्थ-ईस्ट की इन जगहों पर होती है सबसे ज्यादा बर्फ़बारी
नज़ारे देख खुश हो जायेगा दिल
नॉर्थ-ईस्ट में मौजूद इन अद्भुत जगहों में
हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठा चुके हैं तो फिर अब आपको नॉर्थ-ईस्ट में मौजूद इन अद्भुत जगहों में ज़रूर पहुंच जाना चाहिए।
बोमडिला
भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के पश्चिम में स्थित बोमडिला एक बेहद ही खूबसूरत और अद्भुत जगह है। जनवरी से लेकर फ़रवरी के बीच यहां में भारी मात्रा में बर्फ़बारी होती है।
नॉर्थ सिक्किम
नॉर्थ-ईस्ट का सिक्किम राज्य घूमने के लिए हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं। इस राज्य में बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठाना है तो फिर नॉर्थ-सिक्किम इलाके बेस्ट जगह मानी जाती है।
संदक्फू चोटी
भारत की सबसे उंची पर्वत चोटी में शामिल संदक्फू चोटी भी नॉर्थ-ईस्ट में बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठाने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह फेमस जगह दार्जिलिंग ज़िले मौजूद है।
लावा व्यू पॉइंट
नॉर्थ-ईस्ट में मौजूद लावा व्यू पॉइंट भी भारी बर्फ़बारी के लिए फेमस है। जनवरी और फ़रवरी महीने में यहां काफी मोटी बर्फ़बारी होती है। पहाड़ बर्फ से ढक जाते हैं।
नाथूला दर्रा
नाथूला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है। यहां भी 3-4 इंच मोटी बर्फ़बारी होती है।
मेचुका वैली
अरुणाचल प्रदेश में मौजूद मेचुका वैली एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। सर्दियों के मौसम में यह जगह सफ़ेद बर्फ की चादर से ढकी रहती है।
लाचुंग
सिक्किम के उत्तर में मौजूद लाचुंग भी हसीन बर्फ़बारी के लिए पूरे नॉर्थ-ईस्ट में फेमस है। कहा जाता है कि यहां भी सर्दियों में लगभग 4-5 इंच मोटी बर्फ़बारी होती है।
कटाओ
इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे नॉर्थ-ईस्ट के लोग 'भारत का स्विट्जरलैंड' के नाम से पुकारते हैं। यह जगह भी सफ़ेद बर्फ के चादर से ढकी रहती है।
लाइक और शेयर करें
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें, ऐसी और स्टोरीज के लिए पढ़ते रहें Samacharnama.com