इन बीमारियों के लिए रामबाण हैं अजवाइन के पत्तों का रस

अजवाइन कई गुणों से भरपूर होता है।वहीं, इसके पत्ते भी सेहत को कई प्रकार के लाभ पहुंचाते हैं

ऐसे में अगर आप अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।

पाचन बनाए

बेहतर अजवाइन के पत्तों के रस का सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

एसिडिटी और कब्ज से राहत

अजवाइन के पत्तों में मौजूद तत्व पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे एसिडिटी और कब्ज से काफी हद तक राहत मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अजवाइन के पत्तों का रस पीने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

जोड़ों के दर्द से राहत

अजवाइन के पत्तों का रस पीना अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं।

वजन घटाने में फायदेमंद

इन पत्तों का रस पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन के पत्तों का रस पीते हैं, तो इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

आंखों के लिए अच्छा

अजवाइन के पत्तों के रस में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

ऐसे करें पत्तों का सेवन

अजवाइन के पत्तों को धोकर उन्हें मिक्सी में पीस लें। इसके बाद, इसके रस को एक कप में छान लें और उसमें स्वादानुसार नमक और नींबू मिलाएं। इसे आप रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

अगर आपको शरीर से जुड़ी कोई भी समस्या है,तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही अजवाइन का रस पिएं

स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें

Read more