Samachar Nama
×

भारत में हैै ये ऐसी अद्भुत जगहें जहां पर्यटकों को जाने की है मनाही, जानें-इससे जुड़े रहस्य

लक्षद्वीप के द्वीप

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। भारत विभिन्नताओं वाला देश है और यह देश की ताकत है। देश के सभी हिस्सों में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी विशेषताओं के लिए मशहूर हैं। हर साल भारत के इतिहास और वर्तमान से रूबरू होने के लिए काफी संख्या में विदेशी पर्यटक भारत आते हैं। हालांकि, देश में कई ऐसी जगह हैं। जहां पर्यटकों को जाने की मनाही है। आसान शब्दों में कहें तो इन जगहों पर पर्यटन घूमने नहीं जा सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई

विशेषज्ञों की मानें तो सुरक्षा कारणों के चलते पर्यटकों को भाभा रिसर्च सेंटर जाने नहीं दिया जाता है। इस जगह पर भारत का परमाणु रिसर्च सेंटर है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में स्थित है। पर्यटकों को भाभा सेंटर जाने की मनाही है। हालांकि, रिसर्चर और छात्रों को भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर जाने की अनुमति है।

लक्षद्वीप के द्वीप

कई द्वीपों पर सुरक्षा कारणों की वजह से जाने की मनाही है। वहीं, कई द्वीप ऐसे हैं, जो पर्यटकों की पहुंच से दूर हैं। लक्षद्वीप में 36 आइलैंड हैं। इनमें कुछ द्वीपों पर ही पर्यटकों को जाने की अनुमति है।  हालांकि, पर्यटक बंगारम द्वीप, अगत्ती, कवरत्ती आदि द्वीप पर जा सकते हैं।

भारत में हैै ये ऐसी अद्भुत जगहें जहां पर्यटकों को जाने की है मनाही, जानें-इससे जुड़े रहस्य

बैरन द्वीप

यह द्वीप अंडमान सागर में स्थित है। पर्यटक दूर से ही बैरन द्वीप देख सकते हैं। जानकारों की मानें तो भारत में यह इकलौता द्वीप है। जहां जवालामुखी स्थित है। जवालामुखी के कारण बैरन द्वीप पर जाने की मनाही है। इंसानों की आवाजाही नहीं होने के चलते इस द्वीप को बैरन द्वीप कहा जाता है।

पैंगोंग झील

विशेषज्ञों की मानें तो यह झील भारत और चीन को बांटती है। आसान शब्दों में कहें तो झील का 50 फीसदी हिस्सा भारत के कब्जे में है। यह झील भारत और तिब्बत की सीमाओं के मध्य है। इस झील पर पर्यटकों को जाने की मनाही है। लेकिन सीमा को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते पर्यटकों को जाने की मनाही है।

Share this story