शादी के बाद हनीमून प्लान कर रहे हैं? तो जान लें यह हैं राजस्थान के टॉप होटल्स,देखें वीडियो

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,राजस्थान अपने शानदार महलों जैसे होटल के लिए काफी फेमस माना जाता है। यहां एक से बढ़कर एक होटल आपकी हनीमून की रात को यादगार बना देंगे। शाही कमरों और शानदार नजारों से भरे इन होटलों में आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी।जिसमें कैंडल लाइट डिनर से लेकर, शाही स्वागत तक, हर चीजें आपको मिलेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान के खूबसूरत किलों और महलों जैसे होटल के बारे में जानकारी देंगे, जिसे आप अपना हनीमून होटल बना सकते हैं। इन राजशाही होटल में होने वाली मेहमानवाजी आप हमेशा याद रखेंगे।
ताज लेक पैलेस
सफेद चमकदार मार्बल से बना हुआ ताज लेक पैलेस, जहां एक रात का किराया 50 हजार तक लगता है। यहां आप नाव के जरिए पहुंच सकते हैं। यह होटल खासतौर पर लेक पिछोला पर बनाया गया है, जो जगह खूबसूरत नज़ारों से घिरी हुई थी।आपको बताते चलें कि लेक पिछोला आर्टिफिशियल लेक है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह पहले महाराणा जगत सिंह का सुख महल हुआ करता था। अब आप सोच सकते हैं कि जिस महल में कभी राजा रहा करते थे, उसका नजारा वाकई अंदर से कितना शानदार होगा।(कपल्स के घूमने के लिए ये जगह हैं सुरक्षित)
ऑबेरॉय उदयविलास
यह होटल न केवल लोगों के स्टे के लिए खास है, बल्कि यह शादी के लिए भी बेहतरीन वेन्यू में से एक है। यहां स्विमिंग पूल, 89 कमरे के साथ हर तरह का रॉयल अहसास आपको मिलेगा। ये वही होटल है जहां 'ये जवानी है दिवानी' फिल्म में एक्ट्रेस कल्कि का वेडिंग सीन शूट हुई थी।इस होटल को दुनियाभर के तीसरे सबसे बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है। यहां एक रात का किराया 45 हजार रुपये है।
raj vilas
जयपुर का द ओबेरॉय राजविलास होटल आपकी हनीमून की रात के लिए सबसे सही ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि यहां की शाही एंट्री और शाही कमरे आपकी हनीमून की रात को यादगार बना देंगे। शाम के समय यहां होटल की लाइटिंग काफी आकर्षक होती है। यहां एक रात होटल में ठहरने का प्राइस 55 हजार रुपये हैं।