Samachar Nama
×

किसी भी जोडे के लिए बेहतरीन टूरिज्म स्पॉट है लक्षद्वीप, यहां न्यूड बीच से लेकर समुद्री तटों का ले सकते हैं मज़ा

किसी भी जोडे के लिए बेहतरीन टूरिज्म स्पॉट है लक्षद्वीप, यहां न्यूड बीच से लेकर समुद्री तटों का ले सकते हैं मज़ा

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। अगर आप भी अपने पार्टनर के सा​थ प्रकृति का मजा लेना चाहते हैं। ऐसे में आप लक्षद्वीप को अपना अगला डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। समुद्री तटों, और उसके किनारों पर खेलकूद करने का मन कर रहा है तो लक्षद्वीप आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। समुद्री आकर्षणों के कारण ही लक्षद्वीप भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्रों में से एक है। लक्षद्वीप छोटे द्वीपों का एक समूह है, जो भारत के दक्षिण-पश्चिमी तटीय इलाके से 200 से 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह द्वीप मिलकर भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश बनाते हैं। 

अगर आप भी जिंदगी की मसरूफियत से कुछ समय निकाल कर अपनी छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो लक्षद्वीप आपके लिए बेस्ट प्लेस है। लक्षद्वीप का मौसम सालभर खुशनुमा बना रहता है, लेकिन यहां अक्टूबर से अप्रैल के बीच का समय घूमने के लिए माकूल है। यहां का तापमान आम तौर पर 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता।आइए जानते हैं कि आप यहां किन-किन जगहों पर घूम सकते हैं।

समुद्री तटों पर लें सकते हैं धूप का आनंद

जब आपको भीड़ से दूर रहने की इच्छा हो, तब यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी है। यहां आप द्वीप पर बिखरे पड़े आकर्षक मूंगों को देख सकते हैं, साथ ही पानी में खेल सकते है। लक्षद्वीप समुद्री तटों और मूंगों की जमीन है। इसके लंबे-लंबे किनारे पर आप धूप का मज़ा ले सकते हैं। डूबते सूरज का हसीन नज़ारा इन तटों से देख सकते हैं। आकर्षक और खूबसूरत मूंगे इस जगह को खास बनाते हैं।

किसी भी जोडे के लिए बेहतरीन टूरिज्म स्पॉट है लक्षद्वीप, यहां न्यूड बीच से लेकर समुद्री तटों का ले सकते हैं मज़ा

न्यूड बीच का ले सकते हैं आनंद

हरे नारियल के पेड़ों से ढके इस खूबसूरत और विशाल सफेद रेत वाले समुद्र तट पर जाने के लिए आपको विशेष अनुमति की ज़रूरत पड़ेगी। भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश में एक सुंदर, अबाधित कोरल द्वीप, अगत्ती द्वीप समुद्र तट है जहां आप न्यूड होकर आनंद उठा सकते है। इसे टॉरलेस बीच भी कहा जाता है।

किसी भी जोडे के लिए बेहतरीन टूरिज्म स्पॉट है लक्षद्वीप, यहां न्यूड बीच से लेकर समुद्री तटों का ले सकते हैं मज़ा

सीक्रेट बीच है बांगराम बीच

आप यहां स्कूबा डाइविंग, डीप-सी फिशिंग, स्नॉरक्लिंग, कायाकिंग, विंडसर्फिंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं। लक्षद्वीप के सबसे गुप्त और आंसू की बूंदों के आकार के बांगरम द्वीप की तारीफ में खूबसूरती शब्द बेहद छोटा और कम लगता है। वॉटर स्पोर्ट्स के दीवाने हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। 


 

Share this story