Samachar Nama
×

कम पैसों में करना चाहते हैं बर्फबारी की सैर,तो लिस्ट में शामिल करें यह डेस्टिनेशन,यादगार बन जायेगी ट्रिप 

;

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,सर्दियों की पहली बर्फबारी हो चुकी है। जनवरी  के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में स्नोफॉल हो चुकी है। ऐसे में अगर आपको भी स्नोफॉल का मजा लेना है, तो जम्मू-कश्मीर, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है, वहां जाना न भूलें। यहां का स्नोफॉल सीजन सैलानियों के बीच बड़ा पॉपुलर है। यहां के पहाड़ी इलाके और खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। जम्मू के इन 5 बेस्ट स्नोफॉल स्पॉट्स पर एक बार आपको जरूर जाना चाहिए। हम आपको बताते हैं रिपोर्ट में कि दिल्ली से इन जगहों पर पहुंचने के लिए आपका कितना खर्च आएगा, साथ ही कैसे जा सकते हैं।

1. गुलमर्ग

गुलमर्ग विंटर स्पोर्ट्स और एक्टिविटीज के लिए मशहूर है। साथ ही, हनीमून कपल्स के बीच भी यह स्थान काफी फेमस है। यहां स्कीइंग करने के लिए बढ़िया प्रबंध किए गए हैं। यहां की ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी चोटियों के दृश्य आपका मन तुरंत मोह लेंगे। दिल्ली से गुलमर्ग जाने के लिए आप ट्रेन ले सकते हैं। सबसे सस्ता रूट यहीं है। इसके लिए आपको दिल्ली से उधमपुर पहुंचना होगा, वहां से कैब लेकर गुलमर्ग जा सकते हैं। गुलमर्ग में होटल भी 1500 से 2000 रुपये तक में मिल जाएंगे।

2. पहलगाम

यह भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। सर्दियों में लिद्दर नदी जम जाती है, जिससे यह जगह किसी वंडरलैंड से कम नहीं लगती है। अरु और बेताब की घाटियों में ट्रैकिंग और स्नोमोबिलिंग कर सकते हैं। दिल्ली से पहलगाम जाने के लिए आप ट्रेन रूट अपना सकते हैं। उधमपुर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है। यहां से कैब और राज्य परिवहन की बस लेकर भी पहलगाम पहुंच सकते हैं। आप मेक माय ट्रिप पर पहलगाम घूमने के लिए पैकेज भी बुक कर सकते हैं, जिसमें होटल के साथ रहना-खाना भी शामिल होता है।

3. सोनमर्ग

सोनमर्ग को गोल्डन मीडोज भी कहा जाता है। यहां की बर्फबारी का दृश्य अविस्मरणीय होता है। यहां एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रैकिंग, स्नोबोर्डिंग, और स्कीइंग के भी प्रबंध हैं। सोनमर्ग में होटल के रूम की एक दिन के दाम की शुरुआत 1500 रुपये से है। सोनमर्ग पहुंचने के लिए फ्लाइट और ट्रेन, दोनों मिल जाती हैं। सबसे सस्ता रूट ट्रेन का होगा, जिसमें सोनमर्ग से सबसे करीबी स्टेशन जम्मू तवी है।

4. श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर, अपने झीलों और मुगलिय थीम पर बने गार्डन्स के लिए मशहूर है। इसे जम्मू के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यहां सर्दियों में डल झील जम जाती है, जिससे इलाके का एक अनोखा दृश्य बनता है। आप डल झील पर शिकारा की सवारी कर सकते हैं और लोकल बाजारों में घूम सकते हैं। अगर दिल्ली से श्रीनगर जाना है, तो फ्लाइट रूट ज्यादा बढ़िया है, क्योंकि ट्रेन से पहुंचने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। श्रीनगर में डल झील के करीब आपको 1500 रुपये से शुरू होकर 3000 से 4000 हजार में रूम्स मिल जाएंगे।

5. दूधपथरी

दूधपथरी हिल स्टेशन, बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी एक प्राचीन घाटी है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट प्लेस है। आप यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं। दूधपथरी जाने के लिए आप दिल्ली से श्रीनगर बाय फ्लाइट जा सकते हैं, इसके बाद यहां से कैब और बस, दोनों आसानी से मिल जाएंगी।

Share this story

Tags