अगर पार्टनर के साथ पहाड़ों पर पहली बार घूमने का है प्लान तो पहले नोट कर लें यह बातें

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,पहाड़ों का शांत वातावरण कपल्स के रिश्तों में और भी ज्यादा मजबूती लाता है। लेकिन कई लोग हैं, जो पहाड़ों पर घूमने जाने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें ऊंचाई पर यात्रा करने से डर लगता है। अगर आप भी आज से पहले कभी पहाड़ों पर घूमने नहीं गए हैं और पहली बार अपने पार्टनर के साथ यात्रा करने वाले हैं, तो यह जरूरी है कि आप यात्रा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें। यहां की सड़कें अक्सर घुमावदार और संकरी होती हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जो आपको पहाड़ों की यात्रा के दौरान मदद करेंगे।
पहाड़ों पर यात्रा करने समय किन बातों का रखें ध्यान
पहाड़ों पर घूमने के आसान टिप्स आपकी यात्रा को आसान बना देंगे। देश में कई ऐसी पहाड़ी जगहें हैं, जहां ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए आपको बस से यहां पहुंचना होता है। घुमावदार और संकरी सड़कों पर जब बसें चलती है, तो डर का अहसास होता है। इसलिए कोशिश करें कि बस से बाहर न देखें। आप अपना ध्यान बातों में या मूवी देखने में लगा सकते हैं। इससे आपका ध्यान घुमावदार सड़कों पर नहीं जाएगा। इसके अलावा अगर आपको उल्टी जैसी लगता है, तो आप साथ में दवाई, संतरे और नींबू लेकर जा सकते हैं। इससे उल्टी होने से रोका जा सकता है।
कई कपल्स पैसे बचाने के लिए पहाड़ों पर स्कूटी रेंट पर लेकर यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप पहली बार यात्रा कर रहे हैं, तो आपको स्कूटी रेंट पर लेने से बचना चाहिए। आप ज्यादा से ज्यादा पैदल यात्रा करें या कैब बुक कर लें।
कपल्स को तस्वीरें और वीडियो बनाते हुए खास ख्याल रखना चाहिए, इसके अलावा अगर किसी टूरिस्ट प्लेस पर भीड़ ज्यादा है, तो किनारों से दूर खड़े रहें। क्योंकि कई बार भीड़ ज्यादा बढ़ने या कोई घटना होने पर लोग यहां-वहां भागने लगते हैं। इससे आपको भी धक्का लग सकता है।कपल्स होटल ऐसी जगह पर लें, जो ज्यादा आउटर में न हो। अक्सर लोग कम बजट के चक्कर में पहाड़ों पर किसी सुनसान जगह पर होटल ले लेते हैं। ऐसे में उन्हें होटल में सुविधाएं पूरी नहीं मिल पाती।
अपने साथ मोटे कपड़े लेकर जाएं। अक्सर कपल्स फोटो करवाने के लिए कपड़ों का ध्यान नहीं देते। ऐसे में पहाड़ों पर जाकर आप बीमार पड़ सकते हैं।
पहाड़ों पर घूमते समय जरूरी बातें ध्यान रखते हैं, तो यात्रा में परेशानी नहीं होगी।