अगर सर्दियों में पहाड़ों पर घूमने का बना लिया प्लान तो नोट करें यह धड़कने बढ़ाने वाली डेस्टिनेशन

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,,सर्दियों में पहाड़ों की बर्फीली सुंदरता और ठंड का आनंद लेने के लिए लोग पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। लेकिन कई लोगों को ऊंचाई से डर लगता है। इसी वजह से जब वह किसी कार या बस से पहाड़ी सड़कों पर ट्रैवल कर रहे होते हैं, तो घुमावदार सड़कें, डर के कारण उनकी धड़कनों का बढ़ा देती है। वह अपना ध्यान ऊंचाई के बारे में सोचने से हटाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। वृद्ध लोग, छोटे बच्चे, या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें अधिक ठंड और ऊंचाई की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां कमजोर दिल वाले लोगों को जाने से बचना चाहिए।
लेह-लद्दाख
अगर आप सेहत से कमजोर है और बीमार रहते हैं, तो सर्दियों में लेह-लद्दाख जाने से आपको बचना चाहिए। क्योंकि यहां आपको अधिक ठंड और बर्फ गिरने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यहां की ऊंचाई लगभग अधिक होने की वजह से अक्सर लोगों को ऑक्सीजन अपने साथ लेकर जाना पड़ता है। यह क्षेत्र अत्यधिक ठंडा है और यहाँ तक पहुंचने के लिए कठिन सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है।12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इससे आप समझ सकते हैं कि अधिक ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से कमजोर दिल वाले लोगों को कितनी ज्यादा दिक्कत हो सकती है। सर्दियों में स्पीति घाटी का तापमान -20°C या उससे भी कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, इसलिए हृदय रोगियों के लिए यह खतरनाक हो सकता है।
चंद्रताल झील
यह लगभग 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से कमजोर दिल वाले लोगों को परेशान कर सकती है। यहां पहुंचने के लिए कठिन ट्रेक करना पड़ता है। कई लोग शौक में इस यात्रा पर निकल जाते हैं, लेकिन रास्ते में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।पहाड़ों पर घूमने के आसान टिप्सआपकी यात्रा को आसान बना सकते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
अगर फिर भी आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो जाने से पहले अपनी शारीरिक स्थिति की जांच कराएं। धीरे-धीरे ऊंचाई पर जाएं और अपने शरीर को अनुकूल बनने का समय दें। ठंड से बचने के लिए अच्छे कपड़े पहनें। बहुत ऊंचाई और पहाड़ों के किनारों पर जाने से बचें।पहाड़ों पर घूमते समय जरूरी बातें ध्यान रखते हैं, तो यात्रा में परेशानी नहीं होगी।