अगर सर्दियों में कम बजट में देख रहे हैं विदेशी डेस्टिनेशन तो लिस्ट में शामिल करें यह जगह

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,सही हनीमून डेस्टिनेशन को चुनना एक यादगार रोमांटिक छुट्टी के लिए जरूरी है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो यहां देखिए बेस्ट प्लेसिस। इन जगहों पर कम बजट वालों को भी खूब मजा आएगा।
बाली
बजट में रहकर हनीमून के लिए विदेशी जगह पर जाना चाहती हैं तो बाली जाएं। हरे-भरे नजारे, शांत समुद्र तटों और रोमांटिक माहौल से भरी ये जगह अपने पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करने का अलग मजा है। बाली में कई प्राचीन मंदिर, सफेद रेत के समुद्र तट और लुभावने वॉटरफॉल हैं।
मालदीव्स
शादी के बाद कपल्स मालदीव जाकर हनीमून मनाना बेहद पसंद करते थे। मालदीव में वाटर स्पोर्ट्स और अन्य वेकेशन एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है।
वियतनाम
जो कपल्स इतिहास, कला और संस्कृति का मिक्स पसंद करते हैं, उनके लिए वियतनाम हनीमून के लिए बेस्ट जगह हो सकती है। शाम के समय लालटेन की रोशनी से जगमगाती इस जगह पर घूमकर आपको मजा आ जाएगा।
तुर्की
तुर्की भी एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। अगर आप हॉट एयर बलून में बैठना चाहते हैं तो कप्पादोसिया जाएं। यहां का सुंदर नजारा आपका मन मोह लेगा।
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड रोमांटिक लोगों के लिए स्वर्ग है यहां हर मोड़ पर मनमोहक नजारे और प्राकृतिक सुंदरता का देखने का अलग मजा है। हनीमून के लिए ये एक बेस्ट लोकेशन है।
श्रीलंका
श्रीलंका में हरे-भरे पेड़ों, प्राचीन समुद्र किनारे और धुंध भरे पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। यही वजह है कि श्रीलंका को हनीमून मनाने वालों के लिए स्वर्ग माना जाता है।