
ट्रैवल न्यूज डेस्क, कोरोना वायरस के कारण अभी भी लोग वर्कफ़ॉर्म कर रहे है। जिसके कारण घरों में रहकर लोग बोरियत महसूस कर रहे है। इसी कारण बोरियत को दूर करने के लिए छोटे छोटे ट्रिप करना जरूरी है जिससे काम करना का उत्साह भी बना रहता है। अगर आप विकेंड पर कई जाने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए सबसे अच्छी जगह दिल्ली के पास के ठिकाने है। ये ठिकाने आपका न ज्यादा वक्त जाया करेंगे और न ही आपको थकाएंगे।
लैंसडाउन
सुंदर हिल स्टेशन लैंसडाउन है जो उत्ताखंड के पौड़ी जिले में स्थित है। यहां पर आप भीड भाड़ वाली दुनिया को छोड़कर यहां पर आपको सिर्फ शांति ही मिलेगी और आप विकेंड का मजा दोगुना कर सकते है। यहां का लोकप्रिय टिप एन टॉप हिलव्यू पॉइंट से प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकती हैं। लैंसडाउन में कालागढ़ टाइगर रिजर्व, भीम पकोड़ा और दरवान सिंह संग्रहालय जैसे कुछ अन्य देखने लायक जगह हैं। यहां आएं तो गढ़वाली स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेना न भूलें।
अलवर
दिल्ली के सबसे करीब शांत जगह राजस्थान का अलवर जिला है जहां पर आप विकेंड का मजा ले सकते है। अरावली पर्वतमाला से घिरा एक ऐतिहासिक शहर अलवर है। आप यहां अलवर का किला, भानगढ़ किला, सरिस्का वाइल्डलाइफ सैंचुरी, बाला किला, विनय विलास महल, सिलीसेर झील आदि जगहों की सैर कर सकती हैं। शौर्य गाथाओं को गुनगुनाता यह शहर आपकी शॉर्ट ट्रिप को यादगार बना देगा।
परवाणू
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित परवाणू शहर भी छुट्टियां बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है। इसे बॉर्डर टाउन के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में पंचकुला शहर की सीमा पर स्थित है। यहां की खूबसूरती वाकई देखने लायक है। आप टिम्बर ट्रेल, एप्पल ऑर्चर्ड, पिंजौर गार्डन, कैक्टस गार्डन आदि की यात्रा कर सकते हैं। हिमाचल में इसका सबसे बड़ा थोक बाजार भी है।