Samachar Nama
×

Jhansi  मेरठ में एक ही दिन में दो की मौत, यूपी संख्या पहुंची 71

उत्तर प्रदेश न्यूज डेस्क !!!मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,जानलेवा वायरस कोरोना का कहर उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के तमाम जतन के बाद भी मौत का सिलसिला जारी है। मेरठ में एक दिन में दो तथा झांसी में कोरोना से संक्रमित एक लोगों ने आज दम तोड़ दिया। गौतमबुद्धनगर जिले में भी पहली मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,फिरोजाबाद में भी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।

प्रदेश में कोरोना के कहर से मृतकों की संख्या अब 71 पहुंच गई है। प्रदेश में शुक्रवार तक 3214 लोग संक्रमित हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी जा रहे हैं। झांसी में जिसने आज दम तोड़ा है उसको गुरुवार देर रात भर्ती कराया गया था। मेरठ में तीन दिन पहले भर्ती कराए गए एक पुरुष की आज मौत हो गई।

प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमित ताजनगरी आगरा में हैं और मृतकों की संख्या भी यहां पर सबसे अधिक है। प्रदेश के 68 मृतकों में आगरा से 22 लोग हैं। इसके अलावा मेरठ में 11, मुरादाबाद में सात, कानपुर में छह, मथुरा व फिरोजाबाद में तीन-तीन, गाजियाबाद, अलीगढ़ व झांसी में दो-दो तथा बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, लखनऊ, एटा, प्रयागराज, बरेली, श्रावस्ती, अमरोहा, मैनपुरी और बिजनौर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।

Share this story

Tags