Ram Mandir Anniversary: राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अपनों को भेजे ये बधाई संदेश
पवित्र नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हुए एक वर्ष हो गया है। पिछले साल 22 जनवरी 2024 को श्री राम की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई थी। हालाँकि, इस वर्ष यह वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जा रही है। इसको लेकर मंदिर परिसर में भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव पूरे तीन दिन तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह लेख राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शुभकामनाएं देता है।
राम मंदिर की वर्षगांठ पर बधाई
-सबमें राम, सबमें राम। राम-राम और राम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
-"जय श्री राम! अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हमारी आस्था और संस्कृति की जीत है। यह सभी को शांति, समृद्धि और संस्कार की प्रेरणा दे।"
"श्रीराम का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। अयोध्या का यह भव्य मंदिर भारत की संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। जय श्री राम! "
-"राम नाम का सुमिरन करें, जीवन को धन्य बनाएं। अयोध्या का राम मंदिर हर भक्त के लिए आस्था का केंद्र है। जय श्री राम! "
-"श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल ईंट-पत्थर का नहीं, यह हमारे विश्वास और संस्कारों की नींव है। जय श्री राम!"
-"राम मंदिर भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देता है। अयोध्या से विश्व तक, शांति और समृद्धि का आह्वान।"
-"अयोध्या के भव्य राम मंदिर का सपना साकार हुआ। यह क्षण हर भारतीय के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक है। जय श्री राम! "
-"अयोध्या का राम मंदिर हमारी संस्कृति, धर्म और अध्यात्म की महान धरोहर है। इसे हर हृदय में बसाएं। जय श्री राम! "
-"राम मंदिर का हर पत्थर प्रभु राम के आदर्शों की गाथा कहता है। इसे सजीव रखें और राम नाम का गुणगान करें।"
-"अयोध्या का भव्य राम मंदिर, भारत के गौरव और भक्तों की आस्था का प्रमाण है। जय श्री राम! "