Samachar Nama
×

pratapgarh खाकी के सफेद साथियों का कंपनी बाग में नया ठिकाना

pratapgarh खाकी के सफेद साथियों का कंपनी बाग में नया ठिकाना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क !!!शहर के कंपनी बाग में खरगोश व बतख की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। पहले कंपनी बाग में बतख की संख्या दस थी।अब बढ़कर 25 हो गई है। शहर के सिविल लाइन, सदर बाजार व अन्य वार्ड के कुछ लोगों ने अपनी-अपनी बतखों को कंपनी बाग में लाकर छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,खरगोश की संख्या भी पांच से बढ़कर दस हो गई है। बतखों का नाम हीरा है। ऐसा लगता है कि वह एक-दूसरे से परिचित हैं। सुबह व शाम यहां सैर करने आने वाले लोग जब आते हैं तो बतखों को उनकी चहलकदम अच्छी लगती है। बता दें कि,  लोग प्यार से गेहूं, ब्रेड, चना और बिस्किट खिलाते हैं। 

लोग खरगोश को गाजर, चुकंदर व घास खिलाना पसंद करते हैं।कंपनी बाग में पहले दर्जन भर कबूतर पाले गए थे। काफी सालों तक उनकी देखरेख हुई। माह भर पहले उन सभी कबूतरों को छोड़ दिया गया।नगर पालिका अपने श्रोत से इनकी देखभाल कर रही है। बताया जा रहा है कि,समय-समय पर इनका इलाज भी कराया जाता है। कंपनी बाग की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।पहले पुलिस अधीक्षक आवास पर आधा दर्जन से अधिक बतख पाले गए थे। नए एसपी सतपाल अंतिल ने इन सभी बतखों को कंपनी बाग में भेजवा दिया।

खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, नए ठिकाने पर पहले तो गुमसुम रहीं,  उन्हें नए साथी मिल गए हैं, उनके स्वभाव में परिर्वतन भी आ रहा है। सुबह और शाम पार्क में लोगों की चहल-पहल बढ़ जाती है और लोग  प्यार से पुचकारते हैं। धीरे-धीरे नए साथी पाकर अब इनका मन कंपनी बाग में लगने लगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,कंपनी बाग में दर्जनभर कबूतरों को भी लोगों ने अपने घरों से यहां पर शिफ्ट कर दिया है। नगर पालिका इनकी देखरेख कर रही है।

Share this story