Samachar Nama
×

Basti बूथों पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की बढ़ेगी संख्या

Take home this electric bike on EMI of around Rs 1200, will run 100 km on full charge
उत्तर प्रदेश न्यूज़  डेस्क !!!कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हों कार्यकर्ताखबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक सर्किट हाउस में सोमवार को हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई और हर बूथों पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेहा खान रहीं। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि मुस्लिम समाज का सबसे ज्यादा कल्याण किसी पार्टी में हुआ है तो वह भाजपा है। अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा की मुख्य विचारधारा से जोड़ कर विधानसभा सभा 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। मीडिया रिपेार्ट के अनुसार , मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिदुत्व के लिए नहीं संपूर्ण हिन्दुस्तान की 135 करोड़ की जनसंख्या के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य करने वाली पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आज जिस तरीके से अल्पसंख्यक समुदाय का विश्वास भाजपा के प्रति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जगा है निश्चित रूप से 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Share this story

Tags