Samachar Nama
×

LUCKNOW लखनऊ में डेंगू ने ली दारोगा की जान, 12 नए केस; ये लक्षण दिखे तो डाक्टर से करें संपर्क

Take home this electric bike on EMI of around Rs 1200, will run 100 km on full charge

उत्तर प्रदेश न्यूज़  डेस्क !!!डेंगू के डंक ने सोमवार को एक दारोगा की जान ले ली है। मरीज को गंभीर अवस्था में गोमती नगर विस्तार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि मरीज दूसरे जिले का है। इसके आलावा राजधानी के 12 अन्य लोगों में डेंगू की प्राथमिक पुष्टि हुई है। एलाइजा जांच के लिए नमूने स्वास्थ्य विभाग की स्टेट लैब में भेजा गया है। प्रयागराज निवासी दरोगा शिखर उपाध्याय (45) को कई दिनों से बुखार था। चार दिन पहले उन्हें गोमतीनगर विस्तार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज में प्लेटलेट्स काउंट काफी कम था। वह डेंगू शॉक सिंड्रोम में जा चुके थे। इसलिए इलाज के बावजूद मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को मरीज की मौत हो गई।

वहीं, सिविल अस्पताल की ओपीडी में आए पांच लोगों में रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। लोकबंधु में दो लोगों में डेंगू का पता चला। बलरामपुर अस्पताल में पांच लोगों की कार्ड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। दारोगा की मौत मामले में वेक्टर बोर्न डिजीज के प्रभारी डा. केपी त्रिपाठी का कहना है कि अभी उनके पास दारोगा के मौत होने की जानकारी किसी अस्पताल की ओर से नहीं भेजी गई है। वह मामले को पतवा करवा रहे हैं। 

Share this story

Tags