अमरोहा में 8 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला, 8 घंटे में आरोपी का घर ध्वस्त
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक स्टेज शो के दौरान हरियाणवी डांसर के साथ कथित बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है और सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए हाथरस पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डांसर ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता डांसर की ओर से आरोप लगाया गया है कि स्टेज शो के दौरान एक युवक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि पूरा मामला अभी जांच के दायरे में है और सच्चाई सामने आना बाकी है।

