Samachar Nama
×

agra  एक घंटे में तय होगी 335 किमी की दूरी; फ्लेक्सी टिकट का 2389 रुपएकिराया

1234
  उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क !!!डोमेस्टिक विमान कंपनी इंडिगो एक अक्टूबर से लखनऊ से आगरा के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। फ्लाइट से लोग एक घंटे में लखनऊ पहुंच जाएंगे। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत होगी। फ्लाइट का शेड्यूल और किराया जारी कर दिया गया है। इसी के साथ आगरा शहर की देश के बड़े चार शहरों से सीधे एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी।खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,  इससे पहले आगरा से अभी तीन स्थानों के लिए फ्लाइट उड़ान भर रही हैं।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,आगरा सिविल एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्टर ए अंसारी ने बताया कि डोमेस्टिक विमानन सेवा कंपनी इंडिगो द्वारा आगरा से लखनऊ के लिए एक अक्टूबर से फ्लाइट शुरू हो रही है। मीडिया रिपेार्ट के अनुसार ,  यानी प्रतिदिन आगरा से लखनऊ और लखनऊ से आगरा के लिए फ्लाइट मिलेगी। 72 सीटर फ्लाइट लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से आगरा के लिए दोपहर 2.40 बजे उड़ान भरेगी।

एक घंटे बाद दोपहर 3.40 बजे आगरा के सिविल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। 20 मिनट रुकने के बाद यह शाम चार बजे आगरा से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी और पांच बजे लखनऊ पहुंचेगी। आगरा से लखनऊ का 1999 बेसिक किराया है। इसके साथ 390 रुपए दूसरी सुविधाओं के लिए देने होंगे। इस तरह फ्लेक्सी टिकट का किराया 2389 रुपए होगा।

अभी तीन डेस्टिनेशन के लिए हैं फ्लाइट
कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होने के बाद आगरा में फिर से फ्लाइट सेवा बहाल हुई है। यात्रियों की अच्छी संख्या को देखते हुए लगातार फ्लाइट बढ़ रही हैं। अभी आगरा से नागपुर, बेंगलुरु और अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट हैं। सभी फ्लाइट फुल चल रही हैं। इसके अलावा मुंबई और भोपाल फ्लाइट अभी बंद है। माना जा रहा है कि यह फ्लाइट भी जल्द शुरू हो जाएंगी।

इंडिगो जल्द शुरू करने जा रहा कार्गो सेवा
यात्री सेवा के बाद अब इंडिगो जल्द आगरा से कार्गो फ्लाइट भी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए विमानन कंपनी द्वारा अर्जुन नगर में जमीन भी तलाशी जा रही है। कार्गो सेवा शुरू होने से लोग हवाई जहाज के द्वारा अपना सामान भेज सकेंगे। आगरा से बड़ी मात्रा में एंपोरियम का सामान, पेठा, दवाई भेजी जाती है। इसके अलावा एयर कार्गो सेवा शुरू होने से और भी लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Share this story

Tags