नाबालिग प्रेमिका को पहले कमरे पर बुलाया, फिर धारदार हथियार से काट डाला, मृतका के लास्ट रिसीव कॉल में छुपा है सुराग

उत्तर प्रदेश में गोंडा पुलिस ने दो दिन पहले गन्ने के खेत में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझा ली है। इस लड़की की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ने अपराध के लिए जो कारण बताया है वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी ने कहा कि वह लड़की के साथ यौन संबंध बनाते-बनाते थक गया था। हाल ही में उसकी शादी हुई है, इसलिए उसने अपनी प्रेमिका से दूरी बना ली है।
इसके बावजूद लड़की उसे फोन करती रही। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह लड़की के साथ अपने तीन साल पुराने अवैध संबंध को खत्म करना चाहता था। इसके लिए उसने लड़की से दूरी भी बनाए रखी, लेकिन लड़की उसे बार-बार फोन करके शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती रही। इससे वह क्रोधित हो गया। ऐसे में जब उसे कुछ और नहीं सूझा तो उसने लड़की को अपने रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
पुलिस ने चाकू जब्त कर लिया।
आरोपी ने बताया कि दो दिन पहले लड़की ने उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए गन्ने के खेत में बुलाया था। ऐसे में उसने मौका देखकर खेत में ही बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी। गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी 10 मार्च की सुबह मिली।
आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए ‘फील्ड यूनिट’ और ‘डॉग स्क्वायड’ की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए और आरोपी विनोद कुमार यादव को महज 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।