Samachar Nama
×

SIKAR भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में बोले प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस जाएगी अपनी कमियों से बीजेपी आएगी अपनी खूबियों से

GANGANAGAR

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! पुनियां ने पहले कार्यकर्ताओं में मंत्र फूंका और फिर मीडिया ये बात करते हुए कहा कि ढ़ाई साल के कार्यकाल में जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस जाएगी अपनी कमियों से, लेकिन भाजपा आएगी अपनी खूबियों से।सतीश पुनियां ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस ने डॉ भीमराव अम्बेडकर से लेकर अनुसूचित वर्ग के साथ कैसे दोगला व्यवहार किया। कांग्रेस की कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने केवल लोगों के जेहन में अपनी बात रखने के अलावा कुछ नहीं किया। खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि, भाजपा अनुसूचित जाति की कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनियां ने भी शिरकत की। कांग्रेस ने लोगों को कहा कि आजादी केवल कांग्रेस की वजह से आई और दूसरा नेहरू गांधी परिवार ही सरकार चलाने में सक्षम है।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, जनता ने 2014 में इस परसेप्शन को गलत साबित कर दिया।

कांग्रेस के अलावा आजादी दिलाने में भगतसिंह, आजाद, बिस्मिल, अशफाक उल्ला समेत कई जाने अनजाने देशभक्तों का योगदान है कांग्रेस ने एससी वर्ग को केवल अपना वोट बैंक बनाने के ​अलावा कोई काम नहीं किया।पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर डॉ पुनियां ने इसका जिम्मेदार भी पूर्व की कांग्रेस सरकार को बताया गांधी परिवार का दामन थामते हुए वाड्रा परिवार तक पहुंच गई उन्हें ही नहीं पता होगा। पुनियां ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों से बॉन्ड भर रखे थे जिसे पूरा करने के लिए सरकार को टैक्स लगाना पड़ रहा है।

पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि दूसरी पार्टियों से भाजपा में कम विरोध है। किसी बात को लेकर पार्टी में कोई भेद नहीं है। कोई बड़ा मसला नहीं है। बल्कि कांग्रेस में तो 1999 से शुरू हुआ विवाद अभी तक नहीं सुलट पा रहा है। कांग्रेस में अर्न्तकलह सबसे अधिक है। राज्य सरकार वैट कम कर दें तो लोगों को पेट्रोल में राहत मिलेगी। दो दिवसीय सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, महामंत्री भोला सिंह, संगठन मंत्री वी सतीश, सांसद सुमेधानंद, प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, प्रभारी प्रमिला कुंडारा, अनिता मिश्रा, मधु कुमावत, रतन जलधारी, गोरधन वर्मा समेत कई नेता शामिल हुए।

Share this story