Samachar Nama
×

Ganganagar  बाजार क्षेत्र की खबर:नितिन ने कहा वास्तु शास्त्र का आधुनिकतम और पूरी तरह से वैज्ञानिक व तर्कसंगत रूप है

dsf
राजस्थान न्यूज डेस्क।।  प्राचीन वैदिक ज्ञान पर आधारित वास्तु शास्त्र का आधुनिकतम और पूरी तरह से वैज्ञानिक एवं तर्कसंगत रूप है न्यूमरोवास्तु। ये बात वास्तु विशेषज्ञ नितिन गुप्ता ने रविवार काे गाेल बाजार स्थित हाेटल में कही। हैरानी की बात यह थी कि मात्र लोगों की बात सुनकर ही उन्होंने उनके घर के वास्तु दोषों का सटीक आकलन कर दिया।

साथ ही अंकों के आधार पर उनके जीवन का संपूर्ण ब्यौरा उनके सामने रख दिया, जिससे वहां मौजूद सब लोग आश्चर्यचकित रह गए। इस दौरान नए एवं पुराने घरों के वास्तु प्रभावों के विषय में पूछे गए कई प्रश्नों के भी उन्होंने पूरी तरह वैज्ञानिक आधार पर उत्तर दिए।

बंद पड़ी हुई बिल्डिंगों के वास्तु कारणों के विषय में पूछे गए पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि ऐसा डिजाइन संबधित वास्तु दोषों एवं कमजोर एनर्जी के कारण होता है। परंतु छोटे-छोटे बदलाव एवं आसान से उपायों द्वारा काफी हद तक इन्हें पुन: उपयोगी बनाया जा सकता है।

न्यूमरोवास्तु व एस्ट्रो-न्यूमरोलॉजी विषयों के संस्थापक नितिन गुप्ता लगभग 21 वर्षों से वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के विषय में कंसल्टेशन और ट्रेनिंग दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए उनसे 9999457329 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this story