Samachar Nama
×

Karauli देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म,सास-पति पर मदद का आरोप

k

आज के समय में महिलाएं दुनिया के किसी भी कोने में खूद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती है। क्योंकि रोज रेप से संबंधित मामले सामने आते है जिनके बारे में जानकर रूह कांप जाती है। महिला सुरक्षा से जुड़े तमाम कानून और बहसों के बावजूद देश में अपराध घट नहीं रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में हर घंटे में चार बलात्कार होते हैं। देश में आए दिन सामने आ रहे दुष्कर्म,मर्डर, गैंगरेप के मामलों ने लोगों को हिला के रख दिया है। महिलाओं और बच्चियों के साथ ही छोटे बच्चों के साथ भी कुकर्म के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में अब सुरक्षा के दावों कि पोल खुलती नजर आ रही है।

हालांकि प्रशासन भी इन्हें रोकने कि कोशिश करता है लेकिन अपराधी ऐसे मामलों को अंजाम दे ही देते है। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला  श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र से सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर रहने वाली महिला का देवर ने कई बार दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस ने रेप  का मामला दर्ज कर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। इस दौरान पीड़िता ने पति और सास पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिश्ते में लगने वाले देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके देवर ने अकेला पाकर उसके साथ एक साल पहले दुष्कर्म किया था। इसके बाद 7 सितंबर को एक बार फिर वह ससुराल में आया और सास एवं पति की घर में मौजूदगी के दौरान जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान सास एवं पति ने आरोपी का साथ दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद श्रीमहावीरजी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हिण्डौन जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया है। मामले की जांच हिण्डौन डीएसपी किशोरी लाल कर रहे है।

Share this story

Tags