Samachar Nama
×

पाकिस्तान से भारत आई दुल्हन, 3 साल बाद हुआ पिया मिलन
 

पाकिस्तान से भारत आई दुल्हन, 3 साल बाद हुआ पिया मिलन

 पाकिस्तान में निवास कर रही एक दुल्हन का भारत में रह रहे अपने पति से मिलने का 3 साल से लंबा इंतजार खत्म हो गया। 3 साल पहले शादी होने के बाद वीजा नही मिलन से दुल्हन पाकिस्तान से अपने दूल्हे के साथ भारत नही आ पाई थी। जैसलमेर के बईया निवासी विक्रम सिंह को अपनी दुल्हन के बिना ही भारत आना पड़ा था। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के प्रयासों से 3 साल बाद पिया मिलन का दिन आया। और पत्नी अपने पति के पास राजस्थान पहुंची।

आपको बता दें कि भारत- पाकिस्तान के बीच हमेशा से ही रोटी-रोजी का नाता रहा है। लेकिन पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच चलने वाली दोस्ती की सौगात थार एक्सप्रेस बंद होने से इनके रिश्ते में खटास आ गई थी। इस कारण बीते 2 साल से थार एक्सप्रेस का संचालन बंद है। इससे आम लोगों के लिए पाकिस्तान और भारत के बीच आने जाने को लेकर भी रास्ता बंद हो गया था। जिसकी वजह से जैसलमेर निवासी विक्रम सिंह की दुल्हन को वीजा नही मिलने की वजह से वह बीते 3 साल से पाकिस्तान में रह रही थी।

अटारी बॉर्डर से प्रवेश

जैसलमेर के बईया निवासी विक्रमसिंह की पत्नी निर्मला कंवर ने बाते कल अटारी बॉर्डर से ससुराल में पहला कदम रखा है। अटारी बॉर्डर से बाड़मेर पहुंचने पर सांसद सेवा कक्ष में दुल्हन का स्वागत किया गया। विक्रम सिंह बताया कि उनकी दुल्हन का वीजा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। लगभग 3 साल बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के प्रयासों से उनकी दुल्हन की भारत वापसी हुई है।
विक्रम सिंह की पत्नी बीते कल दोपहर में बाड़मेर पहुंची। इसके बाद पुलिस की पूरी कागजी कार्यवाही की गई। उसके बाद जैसलमेर के बईया गांव के लिए रवाना हुए। इससे पहले गत 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके दूध पीते बच्चे राजवीर सिंह को वीजा दे दिया गया है। ऐसे में वह बच्चा अपनी मां के बगैर नानी के साथ भारत पहुंच गया था।

Share this story

Tags