Samachar Nama
×

Imphal  मणिपुर, कुकी उग्रवादियों ने भीड़ पर की फायरिंग, पांच की मौत ; सर्च अभियान जारी

Imphal  मणिपुर, कुकी उग्रवादियों ने भीड़ पर की फायरिंग, पांच की मौत ; सर्च अभियान जारी

मणिपुर  न्यूज़ डेस्क !!! मंगलवार को इंफाल, एएनआई कांगपोकपी के बी गामनोम गांव में जमा हुई भीड़ पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी।  सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए दो आतंकियों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी वहां जमा लोगों पर कुकी आतंकियों ने हमला कर दिया। आईजी लुनसेह किपगेन ने कहा, 'गोलीबारी की इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।

फायरिंग में एक बच्चा भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस फायरिंग के बाद ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर छिप गए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। केंद्रीय सुरक्षा बल भी इन हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा की है।

बता दें कि दो दिन पहले मणिपुर के हिंगोरानी में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। असम राइफल्स और भारतीय सेना के संयुक्त अभियान में यह जीत हासिल की गई।  पिछले महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित कुकी चरमपंथी समूह यूकेएलएफ के एक स्वयंभू नेता को हथियारों की तस्करी और देश के खिलाफ अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट  के स्वयंभू अध्यक्ष लुंखोसन हाओकिप फरार चल रहे थे। उन पर असम राइफल्स के हथियार चोरी करने का भी आरोप था।

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपक-प्रोग्रेसिव के एक सक्रिय कैडर को इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया था और उसके पास से भारी मात्रा में आईईडी विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी।

इम्फाल न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story

Tags