Samachar Nama
×

JODHPUR पत्नी को छोड़ मजदूरी करने गया था गुरुग्राम, वापस लौटा तो पत्नी की हो चुकी थी दूसरी शादी पति ने मामला करवाया दर्ज

KK

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! जब वह बाहर से लौटा तो उसकी पत्नी की दूसरी शादी हो चुकी थी। पति को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी और इस्तगासे के माध्यम से आसोप थाने में मामला दर्ज करवाया है। आसोप एएसआई महिपाल ने बताया कि राजूराम राव ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने तलाक के बिना उसकी पत्नी का विवाह कही ओर कर दिया। गहने भी नहीं लौटाए। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,  जोधपुर जिले के आसोप में एक पति को पत्नी को छोड़ मजदूरी करने जाना भारी पड़ गया। इस पर ससुराल पक्ष ने कहा कि उनकी बेटी को परेशान करता था। इसलिए शादी कही ओर कर दी।

राजूराम गुरुग्राम में ही अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता था। कोरोना के चलते वापस अपने गांव आ गया। उस समय रेखा गर्भवती थी। इसलिए कुछ समय रुकने के बाद राजूराम अकेला ही वापस गुरुग्राम चला गया। एएसआई ने बातया कि दोनों पक्षों को कल बुलाकर जांच की जाएगी।खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,भोपालगढ़ निवासी राजूराम का 2011 में खींवसर के नाहरसर निवासी रेखा के साथ विवाह हुआ था।25 अगस्त को जब वह वापस आया तब पता चला की उसकी पत्नी का विवाह विनोद के साथ हो गया है।

ससुर लक्ष्मणराम, सास शांति देवी, साले रंगलाल और रवि ने साजिश कर विनोद से 5 लाख रुपए लेकर उसकी पत्नी का दूसरा विवाह करवाने का आरोप लगाया। रेखा के पिता लक्ष्मणराम ने अप्रैल में उसका विवाह विनोद से करवा दिया।राजूराम ने रेखा से बच्चा और उसके परिवार के गहने देने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। राजूराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Share this story