JHUNJHUNU भाजपा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की
राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! BJP जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की मौजूदगी में हुई बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ ने की। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो द्वारा 17 सितंबर से निकाली जाने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मावंडिया ने बताया कि वर्णित तिथि को खेतड़ी से शुरू होकर झुंझुनूं में सम्पन्न होने वाली सम्मान यात्रा 75 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष माठ ने बताया कि शहीदों के सम्मान में कई कार्यक्रम किए होंगे।यात्रा में शामिल 75 गाडियों का काफिला खेतड़ी से चंवरा, बड़ाऊ, रसूलपुर, गढ़ला कलांं, गुढ़ागौडज़ी होते हुए झुंझुनूं स्थित शहीद स्मारक पहुंचेगा।
खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि, जिले की 75 शहीद वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, बैठक का संचालन युवामोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा ने किया। जिला मंत्री हनुमानसिंह सांखला, कमल सैनी, उपाध्यक्ष अनुज कुमार, मनजीत यादव, कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुर्जर, आनंद पचार, हितेश पचार, राजू मराठा, अभिलेख धनखड़, विजेंद्र गोदारा चारावास आदि मौजूद रहे।