Samachar Nama
×

JHUNJHUNU दो साल बाद जिले की 13 हजार 838 बेटियाें काे मिलेगी साइकिल

KK

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!  शिक्षा विभाग ने जिलावार पात्र छात्राओं की सूची मंगवा ली है।आपकी जानकारी के लिए बता दे की, इसमें जिले की 13 हजार 838 छात्राओं का चयन हुआ है। जिसमें पिछले सत्र की 7081 और वर्तमान सत्र की 6757 बेटियाें काे इसका फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार काेराेना के चलते वर्ष 2020-21 में कक्षा 9 की छात्राओं काे साइकिल नहीं मिल पाई थी।साइकिल के लिए बजट भी नहीं जारी हाे पाया, लेकिन अब सरकार ने शिक्षा विभाग काे साइकिल के लिए बजट आवंटित कर दिया है।

डीईओं माध्यमिक अमरसिंह पचार ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 7198 छात्राओं काे साइकिल दी गई थी। खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,दाे साल से साइकिल मिलने का इंतजार कर रही जिले की सरकारी स्कूलाें की कक्षा 9 और 10वीं की छात्राओं काे जल्द ही साइकिल मिलेंगी।जिनमें से 89 छात्राओं की साइकिल वितरित नहीं हाे पाई। अन्य छात्राओं काे ब्लाॅकवार साइकिल का वितरण किया जा चुका है, लेकिन उसके बाद साइकिल नहीं आई थी। जिसके कारण से पिछले सत्र की सरकारी स्कूलाें की पात्र छात्राओं काे साइकिल वितरण नहीं हाे पाया था। जिले में ब्लाॅकवार देखे ताे उदयपुरवाटी छात्राओं काे सबसे ज्यादा 2499 साइकिल मिलेगी। इसके बाद नवलगढ़ 2171, खेतड़ी 2019, झुंझुनूं 1718, सूरजगढ़ 1622, अलसीसर 1335, चिड़ावा 1249 और बुहाना में 1225 छात्राओं काे साइकिल दी जानी है।

Share this story