Samachar Nama
×

Jamshedpur Love Fraud जमशेदपुर के परसुडीह में शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

Jamshedpur Love Fraud जमशेदपुर के परसुडीह में शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण
झारखण्ड न्यूज़ डेस्क !!!  हम आये दिनों दुष्कर्मो जैसे अपराधों के बारे में सुनते रहते है इन् सब के बिच ही शादी का झांसा देकर के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है खबर है की  पूर्वी सिंह भूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी की एक लड़की को शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपये दहेज और कार की मांग के साथ शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर युवक आकाश सिंह, उसके पिता अमरिंदर सिंह, मां आशा सिंह, भाई आभास सिंह, रंजना सिंह शिवेश्वर सिंह के खिलाफ परसुडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के भंडापुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी आरोपी रांची में रहते हैं। इधर, परसुडीह थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि युवती दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती है। लड़का भी यही काम करता है। दोनों में प्रेम हो गया। दोनों साथ रहने लगे। शादी भी पारिवारिक स्तर पर तय हुई थी। वही जानकारी के मुताबिक सगाई की तारीख भी तय की गई थी। लड़की का कहना है कि युवक आकाश ने यह कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए कि अब वे शादी कर लेंगे। इतना कहकर सेक्स करते रहे। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसी बीच आकाश और उसके परिजन 20 लाख रुपये दहेज और एक कार की मांग करने लगे। असमर्थता के कारण शादी करने से इंकार कर दिया। इससे पहले परसुडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में सामाजिक दबाव में समझौता करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी।

जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story

Tags