Samachar Nama
×

Devghar पूर्व मंत्री बच्चा के खिलाफ झरिया थाना में शिकायत जमसं के पैड का गलत इस्तेमाल का आरोप

देवगुरु धर्म की शरण में जाएंगे तो देवता भी दौड़े आएंगे

 झारखण्ड न्यूज़ डेस्क जनता मजदूर संघ कुंती सिंह गुट के उपेंद्र कुमार सिंह ने पूर्व मंत्री बच्चा सिंह व जमसं बच्चा गुट के असंगठित मजदूर बस्ताकोला शाखाध्यक्ष जीतेंद्र चौरसिया के खिलाफ झरिया थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत में उपेंद्र का बताया कि संघ का पंजीकरण झारखंड सरकार द्वारा नए सिरे से किया गया है।

पैड में महामंत्री का नाम बच्चा सिंह का प्रयोग किया गया है, जो अनधिकृत एवं अमान्य है। जमसं के पैड का गलत व फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है।  कुंती सिंह गुट को मान्यता दी गई है। जीतेंद्र कुमार चौरसिया ने जमसं के पैड पर बस्ताकोला आउटसोर्सिंग में नियोजन की मांग को लेकर 20 सितंबर को आंदोलन की चेतावनी देते हुए बस्ताकोला कोलियरी पीओ को पत्र सौंपा है। इसलिए जीतेंद्र समेत बच्चा सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व मंत्री पर ऐसी ही शिकायतें सरायढेला व कतरास थाने में भी दर्ज हैं।

Share this story