Samachar Nama
×

Deogarh केंद्र सरकार के खिलाफ भाकपा ने किया प्रदर्शन

s

झारखंड न्यूज डेस्क।। भाजपा विधायक रणधीर कुमार सिंह की ओर से भारतीय संविधान के विषय में दिए गए बयान के विरोध में सोमवार को सारठ बजरंगबली चौक पर बहुजन समाज पार्टी व झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से विधायक रणधीर सिंह का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व सभी ने सारठ शांति चौक से जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी करते हुए सारठ बजरंगबली चौक तक पहुंचे। मौके पर बसपा जिला महासचिव बलदेव दास, झामुमो युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत शेखर, संथालपरगना जोन प्रभररी जयदेव महरा, सुरेश दास, सतीश दास, पिंटू दास, मुन्ना सिंह, राजेश कुमार, राजेश दास, सरोज दास, संतोष दास समेत अन्य मौजूद थे।

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। पूर्व जिप सदस्य सह कामरेड नेत्री छाया कोल नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। कामरेड पशुपति कोल ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में देश भर में पार्टी अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसे आगे भी बढ़ाना है ताकि आमजन मानस केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अवगत हो सके। महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आमजन के जीवन पर बुरा असर पड़ा है। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सिन्हा को सौंपा गया। मौके पर होपना मरांडी, मनोज हेम्ब्रेम, आदिनाथ मरांडी, बलराम यादव, सरीफ अंसारी, गणेश कोल, इकराम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

Share this story